Home > अपना शहर ,
फौजी ने खुद को गोली मारी

ग्वालियर में गुरुवार रात रिटायर्ड फौजी ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। गोली जबड़े से आरपार हो गई। लहूलुहान हालत में उन्हें पहले बिड़ला हॉस्पिटल, फिर सहारा अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया। हालत गंभीर बताई जा रही है।

रिटायर्ड फौजी की पत्नी ने एक महीने पहले कॉलोनी के एक मंदिर के पुजारी पर रेप और न्यूड VIDEO शूट करने का मामला दर्ज कराया था। इसके बाद से वह डिप्रेशन में थे। CSP रवि भदौरिया का कहना है कि जांच कर रहे हैं। होश में आने के बाद असल वजह पता चल सकेगी।

घटना शहर के महाराजपुर स्थित आदित्यपुरम की है। 43 साल के रिटायर्ड फौजी की पत्नी के साथ 1 महीने पहले रेप की घटना सामने आई थी। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले पति-पत्नी में विवाद भी हुआ था। गुरुवार देर रात कमरे से गोली चलने की आवाज आई। परिवार के लोग पहुंचे तो रिटायर्ड आर्मीमैन फर्स पर पड़े थे। आसपास खून फैला था। तत्काल उसे बिड़ला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन वहां से JAH रेफर कर दिया गया।

परिजन JAH न ले जाते हुए सिटी सेंटर सहारा अस्पताल ले गए। पुलिस का कहना है कि रिटायर्ड फौजी, पत्नी के साथ हुई घटना के बाद से काफी आहत थे। पत्नी से इसी बात को लेकर झगड़ा भी होता था। दो दिन पहले भी झगड़ा हुआ था। पुलिस को अब रिटायर्ड फौजी के होश में आने का इंतजार है।

पत्नी ने 1 महीने पहले दर्ज कराया था केस
शहर के महाराजपुरा स्थित आदित्यपुरम निवासी 42 वर्षीय महिला (रिटायर्ड फौजी की पत्नी) ने शिकायत की थी कि पति आर्मी से रिटायर्ड जवान हैं। हमारे दो बच्चे हैं। वह कॉलोनी के मंदिर पर पूजा करने जाती थी। इसी मंदिर पर गजेंद्र कटारे पूजा करता है। जब भी वह मंदिर जाती थी, पुजारी उस पर बुरी नजर रखता था। हमेशा बात करने का प्रयास करता था। कई बार उसने यह कहकर पास आने की कोशिश की कि उसके घर में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। वह पूजा पाठ के जरिए सब ठीक कर सकता है।

महिला ने बताया कि एक दिन घर पर पूजा कराना थी। कोई पुजारी नहीं मिला तो गजेंद्र को बुला लिया। आरोपी ने उसके साथ रेप किया और न्यूड न्यूड VIDEO बना लिए। इन VIDEO से धमकाकर वह मिलने बुलाता था और कई बार रेप किया।

महिला ने पुलिस को शिकायत में यह भी बताया था कि पुजारी बदनाम करने की धमकी देकर शादी का दबाव बना रहा है। उसने मंदिर में माला पहनाकर मांग भर दी थी। उसने पति को यह सारी बात बताई, इसके बाद केस दर्ज कराने थाने पहुंची।

Share This News :