Home > अपना शहर ,
अतिक्रमण हटाने के विरोध में पूर्व मंत्री चढ़े बुलडोजर पर

 देवास .हाटपीपल्या विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक मनोज चौधरी के गृह गांव कैलोद में इसी क्षेत्र के पूर्व विधायक और प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री ने अतिक्रमण हटाने के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। वर्षों से जनसंघ से जुड़े परिवार के व्यक्ति की गुमटी हटाने का विरोध करने पूर्व मंत्री दीपक जोशी पहुंचे और बुलडोजर पर चढ़ गए। तीन घंटे तक विरोध चलता रहा और वैकल्पिक स्थान पर दुकान देने के लिखित आश्वासन के बाद प्रदर्शन खत्म हुआ।पूर्व मंत्री ने यहां तक कह दिया कि लगता है विधायक पार्टी की विचारधारा में समाहित नहीं हो पाए। वहीं वर्तमान विधायक बोले कि अवैध गतिविधियां संचालित करने वालों का साथ देना उचित नहीं है। केलोद में गणेश चौक के पास शासकीय हाईस्कूल एवं गणेश मंदिर है।उससे 100 फीट दूर 2 गुमटियां वर्षों पुरानी स्थापित है, जिसे हटाने के लिए ग्राम पंचायत बार-बार संचालकों पर दबाव बना रही थी। नवनिर्मित दुकानों में उनकी गुमटियां स्थापित नहीं होने के कारण संचालकों में रोष था। इसे लेकर शुक्रवार को दुकान संचालकों एवं ग्रामीणों सहित भाजपा-कांग्रेस के आला नेताओं का हल्ला बोल प्रदर्शन हुआ। पूर्व मंत्री दीपक जोशी के साथ जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि मुकेश पटेल और किसान नेता रवींद्र चौधरी सहित कई लोग भी प्रदर्शन में शामिल रहे। घंटों प्रदर्शन और नारेबाजी होती रही।

Share This News :