Home > अपना शहर ,
मुन्नालाल गोयल मानसिक विक्षिप्त , सिंधिया से उनका इलाज AIMS में कराने की गुजारिश

ग्वालियर में गरीबों के आशियाने के नाम पर जमकर सियासत हो रही है। मध्य प्रदेश बीज निगम के अध्यक्ष मुन्नालाल गोयल को चुनाव नजदीक आते ही गरीबों की याद आ गई है। अब वह ग्वालियर में गरीबों के आशियाने की फाइल लटकाने का आरोप लगाकर कांग्रेस महापौर के खिलाफ धरना देने का ऐलान कर रहे हैं। मंगलवार को वह धरना देंगे।

मुन्नालाल के महापौर की घेराबंदी के ऐलान के बाद महापौर पति व ग्वालियर पूर्व से कांग्रेस विधायक सतीश सिकरवार ने कहा कि सरकार भाजपा की है फिर कांग्रेस की महापौर पर आरोप क्यों लगाया जा रहे हैं। सतीश सिकरवार ने बीज निगम अध्यक्ष मुन्नालाल गोयल को मानसिक विक्षिप्त बताते हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया से उनका इलाज AIMS में कराने की गुजारिश की है।

Share This News :