ग्वालियर -चबल के दो दर्जन भाजपा नेता कांग्रेस के संपर्क में
भोपाल .इस साल होने जा रहे विधानसभा चुनाव में राजनितिक दलों में बड़ा उलट फेर होने के संकेत मिल रहे हैं .सबसे ज्यादा संकट भाजपा में नजर आ रहा है.पार्टी में हांसिये पर चल रहे या टिकिट कटने की आशंका के चलते कई नेताओं ने नए घर की तलाश शुरू कर दी है .कांग्रेस की सर्कार बनने की संभावनाओं के चलते ज्यादातर नेता कांग्रेस की और जाना पसंद कर रहे हैं .ऐसे में ग्वालियर चम्बल संभाग से भाजपा के कई बड़े नेता ,पूर्व मंत्री और पूर्व बिधायक कांग्रेस का दमन थमने की तयारी कर रहे हैं .ग्वालियर से तीन ,दतिया से एक ,भिंड से तीन ,मुरैना से चार ,श्योपुर से दो ,शिवपुरी से दो ,गुना से तीन ,अशोकनगर से एक नेता कांग्रेस के संपर्क में हैं और केंद्रीयमंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ पार्टी छोड़ कर गए आधा दर्जन बड़े चेहरे कांग्रेस में वापसी करेंगे .सत्तारूढ़ भाजपा के सामने सबसे बड़ा संकट पार्टी में बढ़ती गुटबाजी भी है .