Home > अपना शहर ,
चंद्र ग्रहण के बाद जरुर करें स्नान, अपनी राशि के अनुसार करें दान

इस साल का पहला चंद्र ग्रहण 5 मई, शुक्रवार के दिन लगेगा। यह ग्रहण 5 मई की रात में 8 बजकर 46 मिनट से शुरू होगा और मध्यरात्रि के बाद 1 बजकर 2 मिनट पर समाप्त होगा। 5 मई को लगने वाला यह ग्रहण एक उपछाया चंद्रग्रहण होगा, जो लगभग 4 घंटे 15 मिनट की अवधि का होगा। यह चंद्र ग्रहण तुला राशि और स्वाति और अनुराधा नक्षत्र में लगेगा। हालांकि चंद्र ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा, इसलिए यहां इसका सूतक काल भी नहीं माना जाएगा। इस वजह से पूजा-पाठ या किसी भी धार्मिक कार्यों पर रोक नहीं लगेगी। लेकिन चंद्रग्रहण के पश्चात स्नान और अपनी राशि के अनुसार दान अवश्य करें। इससे चंद्र-ग्रहण के दोषों का निवारण होता है।

राशि के अनुसार करें दान

मेष - सूर्य देव के मंत्रों का जप करें। हरी मूंग अथवा उड़द तिल का दान करें ।

वृष - अपने इष्ट देव के किसी मंत्र का जप करें। पीला फल हल्दी एवं पीले वस्त्र का दान करें ।

मिथुन - श्री हनुमान जी की आराधना करें। मसूर की दाल, रक्त चंदन एवं काले तिल का दान करें ।

कर्क - भगवान शिव राहु एवं चंद्रमा के मंत्रों का जप करें। काला तिल, नीला वस्त्र ,लोहे का बर्तन का दान करें ।

सिंह - सूर्य के किसी मंत्र का जप करें। सरसों का तेल, सफेद वस्त्र, चावल ,चीनी का दान करें।

कन्या - गणेश जी एवं बुध के मंत्र का जप करें। मसूर की दाल रक्त चंदन तांबे का बर्तन लाल वस्त्र दान करें।

तुला - माता लक्ष्मी एवं चंद्रमा के मंत्रों का जप करें । पीला फल , पीला पुष्प , पीला वस्त्र तथा हल्दी का दान करें।

वृश्चिक - माता दुर्गा एवं चंद्रमा के मंत्र का जप करें। दो रंगा वस्त्र और पका कद्दू किसी गरीब को दान करें।

धनु - भगवान शिव के किसी भी मंत्र का जप करें। सफेद वस्त्र, चावल, चीनी का भी दान करें।

मकर - चंद्रमा एवं माता दुर्गा के मंत्र का जप करें। पीला फल, पीला चंदन,तांबे का पात्र तथा हल्दी का दान करें।

कुंभ - विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें। चावल, चीनी, सफेद वस्त्र का दान करें।

मीन - गणेश जी के किसी मंत्र का जप करें। किसी गरीब को लाल फल, तांबे का पात्र दान करें।

 

Share This News :