दोनों एसपी ने पदभार संभाला
भिंड में नवागत पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री ने शुक्रवार की दोपहर पदभार ग्रहण कर लिया है। वहीं एसपी शैलेंद्र सिंह चौहान ने नवागत एसपी को विधिवत चार्ज सौंपा और वे मुरैना का पदभार ग्रहण करेंगे। शाम छह बजे तक एसपी चौहान मुरैना का पदभार ग्रहण करेंगे।
उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों पुलिस मुख्यालय से पुलिस अफसरों की तबादला सूची जारी की गई थी। इस सूची में भिंड में पदस्थ एसपी शैलेंद्र सिंह चौहान को मुरैना जिले का एसपी बनाते हुए स्थानांतरित किया गया था। वही भिंड जिले का पुलिस अधीक्षक पद का दायित्व खरगोन में एडिशनल एसपी रहे मनीष खत्री को पदोन्नति देते हुए भिंड का दायित्व दिया गया था। शुक्रवार को शैलेंद्र सिंह चौहान ने भिंड जिले का विधिवत चार्ज नवागत एसपी मनीष खत्री को सौंपा। इस मौके पर पुलिस डिपार्टमेंट के आला अफसर व समस्त थानों के प्रभारी मौजूद रहे।
भिंड में एसपी चौहान का विदाई समारोह निरस्त
भिंड जिले से स्थानांतरित होकर मुरैना के नवागत एसपी शैलेंद्र सिंह चौहान का शुक्रवार की शाम तक पदभार ग्रहण करने की खबर है। भिंड में नवागत एसपी खत्री को दायित्व सौंपने के साथी ही पुलिस डिपार्टमेंट की ओर से एसपी चौहान का विदाई समारोह का आयोजन किया गया था। मुरैना के लेपा भिड़ोसा गांव में गोली मारकर 6 लोगों की हत्या किए जाने के कारण भिंड में एसपी चौहान का विदाई समारोह निरस्त कर दिया गया है।