ग्वालियर-चंबल में 'आप' की एंट्री
मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव में ग्वालियर-चंबल अंचल और यहां के दलित वोटर सत्ता का केन्द्र होने वाले हैं यही कारण हैं कि कांग्रेस-भाजपा यहां लगातार कार्यक्रम कर रही थी, लेकिन अब "आप' (आम आदमी पार्टी) भी ग्वालियर-चंबल अंचल में सक्रिय हो रही है। "आप' की प्रदेशाध्यक्ष व सिंगरौली महापौर रानी अग्रवाल दो दिवसीय प्रवास पर रविवार को ग्वालियर आ रही है।
यहां दो दिन तक वह रुकेंगी और कई कार्यक्रमों में भाग लेंगी। वह आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर "आप' के जिला पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से वन टू वन भी करेंगी। विधानसभा की रणनीति को लेकर चर्चा करेंगी। साथ ही आम आदमी पार्टी के जिला कार्यालय का उदघाटन करेंगी।
मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनावों की सरगर्मी तेज हो गई जिसमे मध्यप्रदेश में BJP, कांग्रेस के विकल्प के तौर पर मध्यप्रदेश में चुनाव में उतरने का एलान कर चुकी आमआदमी पार्टी पूरी तरह सक्रिय हो चुकी है। ग्वालियर-चंबल संभाग मध्यप्रदेश की राजनीति का गढ़ कहा जाता है इसीलिए आम आदमी पार्टी का फोकस ग्वालियर-चंबल संभाग में नजर भी आ रहा है। आप की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सिंगरौली महापौर रानी अग्रवाल 2 दिवसीय ग्वालियर-चंबल संभाग के दौरे पर आई हैं। "आप' प्रदेशाध्यक्ष रानी अग्रवाल रविवार (7 मई) को ग्वालियर के प्रवास पर रहेगी, जिसमे आम आदमी पार्टी के कई कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल रहेगी। रविवार को होने वाले कार्यक्रम में "आप' के राष्ट्रीय पार्टी बनने के बाद आम आदमी पार्टी का किलारोड फूलबाग स्थित जिला कार्यलय का उदघाटन भी करेंगी। इस दौरान वह मीडिया से भी मुखातिब होंगी।
कार्यकर्ता सम्मेलन में होगी विधानसभा चुनाव की चर्चा
ग्वालियर में "आप' जिला कार्यालय के उदघाटन के बाद आम आदमी पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल जिला पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में भाग लेंगी।यहां वह कार्यकर्ताओं से वन टू वन करेंगी और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर ग्वालियर-चंबल अंचल की रणनीति पर चर्चा करेंगी। साथ ही वह अपने जीत के अनुभव को भी साझा करेंगी। जिसके बाद कार्यकर्ताओ के भी विचार जानेगीं। इसके बाद वह आप की ग्वालियर पर हर बूथ पर तैयारियों का जायजा भी लेंगी।
ग्वालियर में मुलाकात पर रहेगी नजर
- यह तो सभी जानते हैं कि भाजपा, कांग्रेस के बाद ग्वालियर-चंबल अंचल मंे "आप' आम आदमी पार्टी तीसरा विकल्प बनकर उभरी है। उनके पास दिल्ली और पंजाब में सफलता का गणित भी है। इस दौरान भाजपा-कांग्रेस सहित कुछ अन्य नेता जो टिकट की चाह रखते हैं वह प्रदेशाध्यक्ष से मुलाकात भी कर सकते हैं।