Home > अपना शहर ,
बजरंग दल के नेताओं पर कांग्रेस MLA कांतिलाल भूरिया का तंज, 'इसका काम राम-राम जपना, पराया माल
कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और विधायक कांतिलाल भूरिया ने बजरंग दल नेताओं पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने कहा है कि बजरंग दल के लोगों का काम "राम राम जपना, पराया माल अपना" करना है.भूरिया ने कहा कि यदि किसी भी संगठन को चलाना है तो साफ-सुथरे ढंग से चलाना चाहिए. बजरंग दल, हनुमान के नाम को बदनाम कर रहे हैं. बजरंग दल के लोग "राम राम जपना, पराया माल अपना" कर रहे हैं. ऐसे लोग बजरंग दल के नाम पर अपनी जेब भर रहे हैं. ऐसे लोगों के खिलाफ कांग्रेस की सरकार बनने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.