छात्रा को भगाने का संदेह जताया तो लड़कों ने लापता के चाचा-भाई को बेरहमी से पीटा
ग्वालियर का एक VIDEO सामने आया है। इसमें कुछ लड़के हाथों में लोहे के पाइप लेकर एक लड़के को पीट रहे हैं। इतना ही नहीं, उसे बचाने आए उसके परिजन पर भी हमला कर रहे हैं। मारपीट का यह VIDEO नाका चन्द्रवदनी का बताया गया है।
तीन दिन पहले एक नाबालिग लापता हुई थी। नाबालिग के परिजन ने जब पड़ोस में रहने वाले हर्षित नाम के लड़के पर संदेह जताया तो उसने अपने साथियों को बुलाकर लापता के भाई और चाचा को बेरहमी से पीट दिया। घटना तीन दिन पहले की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
शहर को झांसी रोड नाका चन्द्रवदनी निवासी विनोद साहू ने बताया कि तीन दिन पहले उनकी भतीजी लापता हो गई थी। उनको संदेह था कि पास ही रहने वाले हर्षित रजक का इसमें हाथ है। पीड़ित परिवार ने झांसी रोड थाने में लड़की के लापता होने की सूचना देते ही पड़ोसी पर संदेह भी जताया था, लेकिन जब पड़ोसी को इसका पता लगा तो उसने पीड़ित परिवार पर ही हमला बोल दिया। लड़की का भाई निखिल साहू कोचिंग के लिए जा रहा था, तभी उसे हर्षित रजक, गोल्डी, नंदू व दो अन्य ने घेर लिया। उसे सरियों से पीटने लगे। बचाने पहुंचे चाचा विनोद साहू को भी बेरहमी से पीटा गया। घटना के समय वहां काफी भीड़ लग गई थी। कुछ लोगों ने घटना का VIDEO शूट कर लिया।पीड़ित बोला-पुलिस हमारी नहीं सुन रही
इस मामले में बुधवार को पीड़ित विनोद साहू एसएसपी ऑफिस पहुंचा है। उसका कहना है कि मेरी भतीजी लापता है और जब पड़ोसी पर संदेह जताया तो उसने बेरहमी से पीटा है। झांसी रोड थाना गए तो पुलिस सुनवाई नहीं कर रही है। जिससे पूरा परिवार मानसिक तनाव में है। इसलिए पुलिस कप्तान से गुहार लगाए आया है, लेकिन जब वह पहुंचा तो पुलिस कप्तान एसएसपी ऑफिस में नहीं थे। विनोद का यह भी कहना था कि पुलिस ने सिर्फ अदम चैक काटा है, जबकि पुलिस को FIR करनी चाहिए थी।