Home > अपना शहर ,
प्रदुम्न सिंह तोमर के लिए राह नहीं आसान ,अपनों से ही भितरघात का खतरा

देश में राजनीति करबट बदल रही हे ,बदलाव की हबा चलने लगी हे .ऐसे में मध्यप्रदेश में इस साल के अंत में होने बाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस और भाजपा ने चुनावी रणनीति बनाना शुरू कर दिया है .भाजपा ने घोशणाओं का अम्बार लगा दिया है तो कांग्रेस वायदे पर वायदे कर रही है . अगर मंत्री प्रदुम्न सिंह तोमर अपना टिकिट बचा पाए तो भी उनके के लिए राह आसान नहीं नजर आ रही है  क्योंकि अपनों से ही भितरघात का खतरा है.प्रदुम्न की जमीं धसक रही है .
ग्वालियर विधानसभा राजनितिक दृष्टि से काफी हॉट सीट मानी जाती है .इस सीट का नेतृत्व केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ,बजरंज दाल के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जयभान सिंह पबैया जैसे दिग्गज नेताओं ने किया है .बदली हुई परस्तिथियों में आज भी भाजपा का नेतृत्व मंत्री के रूप में प्रदुमंन सिंह तोमर कर रहे हैं .क्या २०२३ में प्रदुमन सिंह तोमर पर भाजपा दाव लगाएगी और क्या वे जीत की हैट्रिक लगाएंगे .यह अभी राजनीती के गर्भ में छुपा हुआ है .

बर्ष २०१८ के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनी और इस सरकार प्रदुमन सिंह तोमर मंत्री बने .सरकार के कर्ता -धर्ताओं के साथ ज्योतिरादित्य सिंधिया की पटरी नहीं बैठी बड़ा दल-बदल करते हुए सिंधिया ने कांग्रेस की १३ माह पुर्ननि सरकार को गिरा दिया .साथ ही भाजपा ज्वाइन करली.इस एपिसोड में सिंधिया समर्थक मंत्रियो के स्तीफे हुए उनमे प्रदुम्न सिंह तोमर भी शामिल थे .उपचुनांव भाजपा से लड़ते हुए प्रदुम्न सिंह तोमर ने कांग्रेस के सुनील शर्मा को ३३ हजार१२३  वोटों के अंतर से हराया .इस सीट पर भाजपा के थिंक टेंक माने जाने बाले पूर्व मंत्री जयभान सिंह पबैया और वरिष्ठ नेता वेदप्रकाश शर्मा भी दावेदार हैं .

उपचुनांव् २०२० : उपचुनांव २०२० में हुआ जो कांग्रेस के लिए इस विधानसभा में काफी उथल -पुथल बाला रहा .भाजपा के उम्मीदवार प्रदुमन सिंह तोमर ने ९६०२७ मत प्राप्त कर कांग्रेस के सुनील शर्मा को ३३१२३ मतों के अंतर से हराया .शर्मा को ६२९०४ वोट मिले और उनका वोट प्रतिशत ३८.२३ रहा था.जबकि तोमर का वोट प्रतिशत ५८.३५ रहा था. इस चुनाव में कांग्रेस के कद्दावर नेतों में शुमार अशोक शर्मा ने पार्टी छोड़ कर भाजपा का दामन थामा था..इससे कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा था .
बर्ष २०१८ के मूल चुनाव में कांग्रेस के प्रदुम्न सिंह तोमर ने भाजपा के जयभान सिंह पबैया को २१०४४ मतों के आन्तरा से हराया था .तोमर को ९२०५५ वोट मिले जबकि पबैया को ७१०११वोट मिले थे .पबैया को ४० प्रतिशत वोट मिले जबकि तोमर को ५३ प्रतिशत वोट मिले थे .बसपा का खास बजूद नहीं रहा था .

बर्ष २०१३ में भाजपा के जयभान सिंह  पबैया ने कांग्रेस के प्रदुम्न सिंह तोमर को १५ हजार ५६१ मतों के अंतर से हराया था .पबैया को ७४ हजार ७६९ वोट मिले जबकि तोमर को ५९हजार २०८ वोट मिले थे .पबैया का वोट प्रतिशत ४८ रहा था .जबकि बसपा की रेखा चन्दन राय को १४४१७ वोट मिले थे .इनका वोट प्रतिशत ९ रहा था . 

बर्ष २००८ की चुनांव में कांग्रेस की प्रदुमन सिंह तोमर ने २०९० वोट की अंतर् से भाजपा के जयभान सिंह पबैया को हराया था .तोमर को ३८ हजार ४५४ वोट मिले थे जबकि पबैया ३६हजार ३६४ वोट मिले थे और बसपा के सुरेंद्र सिंह तोमर को १४ हजार ७२६ वोट मिले थे .इनका  वोट प्रतिशत  क्रमश ३८ ,३६ और १४ रहा था. 

Share This News :