Home > अपना शहर ,
भाजपा बेचैन ,इनके टिकिटों पर लटकी तलबार

भोपाल .कर्नाटक के चुनाव नतीजों से एमपी  भाजपा बेचैन है और चुनावी रणनीति में कई बदलाव करेगी .इसमें खास बात ये रहने बाली है कि उम्मीदवार तय करने में बहुत मंथन करना पड़ेगा .अब किसी के दवाब या सिफारिस पर टिकिट मिलने बाले नहीं हैं .संघ का हस्तक्षेप टिकिट वितरण में रहेगा .सूत्र बताते हैं कि भाजपा के रणनीतिकार इस समय पसीना ,पसीना हैं .भाजपा के सामने मंहगाई ,बेरोजगारी और भ्र्स्टाचार से निपटने की बड़ी चुनौती है .इनसे आम जनता बेहद परेशान है और सरकार का इन पर कोई नियंत्रण नहीं रहा है .भ्र्स्टाचार की खुली गंगा बह रही है .सूत्र बता रहे हैं की भाजपा करीब ८० से ९० टिकिट कटेगी .इसमें ग्वालियर चम्बल संभाग में बड़ी संख्या टिकिट कटेंगे .कई नेता टिकिट पक्का मानकर चल रहे हैं उनपर भी टिकिट की तलवार लटकी है .मुरैना से रघुराज कंसाना ,दिमनी से गिर्राज दंडोतिया ,मेंहगांव से ओ पी एस भदौरिया ,अटेर से अरविन्द भदौरिया , भांडेर से रक्षा संतराम सिरोनिया ,ग्वालियर पूर्व से मुन्नालाल गोयल ,डबरा से इमरती देवी इसके अलावा शिवपुरी ,अशोकनगर और गुना जिले से भी कई लोगों के टिकिट पर तलबार लटकी है .

Share This News :