Home > अपना शहर ,
सभापति के लिए मुसीबत बने सिंधिया समर्थक पार्सद
नगर निगम में सभापति के लिए मुसीबत बने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के कुछ समर्थक पार्सद.बैठक के दौरान बार ,बार सभापति की आसंदी को घेर लेते हैं ,अगर निगम आयुक्त या अधिकारी बात नहीं सुन रहे हैं तो सभापति को परिसद में घेरना कहाँ का औचित्य है. सरकार भाजपा की है ,अपनी ही पार्टी की छीछा लेदर करने से कुछ पार्सद नहीं चूक रहे हैं .हांलांकि पार्सदों की नाराजगी भी जायज है ,क्योंकि नगर निगम में तेली का काम तमोली से कराने कि कहाबत चरितार्थ हो रही है .चिड़िया घर का अफसर प्रशासन देख रहा है .ऐसे एक नहीं एक दर्जन लोग हैं जो अपने मूल काम कि जगह मलाईदार पदों पर बैठे हैं .यह सब मंत्रियों कि कृपा से हो रहा है .पार्सद कितने भी चिल्लाएं कोई सुनने बाला नहीं है .