Home > अपना शहर ,
पूर्व विधायक सत्य प्रकाश सखबार भाजपा में शामिल

मध्य प्रदेश में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने है। इससे पहले नेताओं का एक पार्टी से दूसरी पार्टी में आने-जाने का सिलसिला शुरू हो गया है। मंगलवार को मुरैना के अंबाह से बीएसपी से पूर्व विधायक रहे और वर्तमान कांग्रेस नेता सत्य प्रकाश सखबार ने भाजपा की सदस्यता ली।पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कैलाश जोशी के बेटे दीपक जोशी के कांग्रेस में शामिल होने के बाद अब भाजपा ने भी चंबल में पार्टी को बड़ा झटका दिया है। मुरैना की अंबाह विधानसभा सीट से बहुजन समाज पार्टी से विधायक रहे और वर्तमान में कांग्रेस नेता सत्य प्रकाश सखबार ने भाजपा की सदस्यता ली। भाजपा मुख्यालय में  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा की मौजूदगी में सत्य प्रकाश सखबार ने सदस्यता ग्रहण की। 

Share This News :