Home > अपना शहर ,
MP समेत 6 राज्यों में NIA के छापे, 100 से अधिक स्थानों पर सर्च

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने बुधवार तड़के मध्यप्रदेश समेत हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में दबिश दी है। एजेंसी आतंकवाद, नारकोटिक्स, तस्करों, गैंगस्टरों के मामलों में छापेमारी कर रही है। 100 से अधिक स्थानों पर NIA सर्च कर रही है। लोकल पुलिस को भी कार्रवाई में साथ लिया गया है।

मंगलवार को भी पश्चिम बंगाल से आई NIA टीम ने मध्यप्रदेश के खंडवा में आतंकी गतिविधियों के आरोप में गिरफ्तार अब्दुल रकीब के घर तलाशी ली। रकीब के कमरे का दरवाजा बंद‎ कर 2 घंटे सर्च की गई। टीम ने रकीब के मोबाइल में‎ फीड नंबरों के बारे में छानबीन भी शुरू‎ की। उसके रिश्तेदारों के‎ अलावा 12 नाम और नंबरों की सूची‎ बनाई है। ये उसके दोस्त या‎ परिचित हैं। टीम इन्हें ट्रेस कर रिकॉर्ड‎ खंगाल रही है।

9 जनवरी 2023 को पश्चिम बंगाल‎ की STF (स्पेशल टास्क फोर्स )‎ की टीम ने खानशाहवली में रहने वाले‎ SIMI (स्टूडेंट इस्लामिक मूवमेंट ऑफ‎ इंडिया) के पूर्व सदस्य अब्दुल रकीब‎ को‎ गिरफ्तार किया था। रकीब उस समय‎ STF की रडार पर आया था, जब‎ पश्चिम बंगाल के हावड़ा में आतंकवाद‎ के शक में गिरफ्तार हुए मो. सद्दाम और‎ उसके दोस्त सईद अहमद ने पूछताछ में‎ उसका नाम उगला था। तीनों आरोपियों‎ का पाकिस्तान से चलने वाले कुख्यात‎ आतंकी संगठन आईएसआईएस से‎ जुड़े होने की बात सामने आई है। ये‎ सोशल मीडिया पर एक-दूसरे जुड़े थे‎ और कोलकाता को दहलाने की‎ साजिश रच रहे थे।

Share This News :