Home > अपना शहर ,
पैरोल जंप कर तीन बंदी फरार:हत्या के मामले में सजा काट रहे तीन बंदी पैरोल पर गए फिर नहीं लौटे

ग्वालियर सेन्ट्रल जेल से पैरोल पर गए तीन बंदी वापस नहीं लौटे हैं। तीनों ही बंदी हत्या के मामले में सजा काट रहे थे। अभी किसी को 3 साल तो किसी को जेल में आए 4 साल हुए थे। 16 मई को वापस लौटना था, लेकिन यह नहीं लौटे। बंदियों के पास नहीं लौटने पर जेल प्रशासन ने उनके रिश्तेदारों को कॉल कर बात की तो कोई जवाब नहीं मिला।

जिस पर तत्काल बहोड़ापुर थाना में पैरोल जंप की शिकायत की गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। फरार आरोपियों को पैरोल दिलाने में जिन रिश्तेदारों ने जमानत दी थी अब पुलिस उन पर दबाव बनाएगी।

बहोड़ापुर थाना प्रभारी पप्पू यादव ने बताया कि केन्द्रीय जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे 3 बंदियों को पैरोल पर छोड़ा गया था। यह बंदी 1 मई को पैरोल पर गए थे और 15 मई को इनको वापस लौटना था, लेकिन वह नियत समय पर वापस नहीं लौटे हैं। उनके वापस नहीं आने पर सेन्ट्रल जेल प्रबंधन ने उनके रिश्तेदारों और घर पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उनसे भी संपर्क नहीं हुआ तो उनकी तलाश के लिए संबंधित जिले की पुलिस को सूचना दी। सूचना पर संबंधित थाना पुलिस ने उनकी तलाश की, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला तो जेल प्रबंधन ने मामले की शिकायत बहोड़ापुर थाना पुलिस से की। बहोड़ापुर थाना पुलिस ने जेल प्रबंधन की शिकायत पर मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू करा दी है।
यह बंदी हुए हैं फरार
जेल से पैरोल जंप करने वाले बंदियों के बारे में पता लगा है कि वह हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे थे। 35 वर्षीय सत्यवीर धोबी पुत्र वासुदेव गुलियापुरा गोरमी भिंड हत्या के मामले में सजा काट रहा था। उसे साल 2017 में सजा बुली थी। इसके अलावा छोटे बाबा की पहाड़ी गिरवाई ग्वालियर निवासी 20 वर्षीय गोविंद पुत्र गोपाल कुशवाह भी हत्या के मामले में सजा काट रहा था और दिसंबर 2019 से सेन्ट्रल जेल में बंद था। तीसरा पैरोल जंप करने वाला आरोपी 28 वर्षीय सत्यप्रकाश पुत्र रामरतन धोबी निवासी ओरेठी नगरा मुरैना का है। यह भी हत्या के मामले में सजा काट रहा था।
जमानतदारों को पकड़ेगी पुलिस
बंदियों को पैरोल पर भेजने के लिए जिन लोगों ने जमानत दी थी अब पुलिस उस जमानतदारों को अब तलब करेगी। साथ ही उन पर दबाव बढ़ाएगी जिससे पैरोल जंप किए बंद वापस लौट आए हैं। पुलिस अपने स्तर पर बंदियों के छुपने के स्थान पर दबिश दे रही है।
पुलिस का कहना
इस मामले में एएसपी ऋषिकेश मीणा का कहना है कि तीन बंदियों के पैरोल जंप करने की सूचना जेल प्रबंधन ने दी है। इन बंदियों को 15 मई तक वापस लौटना था, जब यह नहीं लौटे तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पड़ताल जारी है।

Share This News :