Home > अपना शहर ,
कार पलटने से आयुर्वेदिक कॉलेज प्रिंसिपल के बेटे समेत 2 की मौत

ग्वालियर में हाईवे पर कार पलटने से दो युवकों की मौत हो गई। हादसा सिरोल इलाके में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात करीब 3 बजे हुआ। इस कार में आयुर्वेदिक कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. महेश शर्मा का बेटा शिवम शर्मा (21), अपने दोस्त जयराज सक्सेना के साथ सवार था। दोनों हाईवे स्थित एक होटल में मैरिज एनिवर्सरी के फंक्शन से लौट रहे थे। शिवम की मौके पर ही मौत हो गई थी। जयराज ने रविवार दोपहर इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जयराज ने हाल ही में MBA पूरा किया था और उसे ईवाय कंपनी में बतौर असिस्टेंट मैनेजर जॉइनिंग लेनी थी।

Share This News :