Home > अपना शहर ,
सिंधिया ने कांग्रेस पर कसा तंज ,खरी -खोटी सुनाई
रविवार सुबह 11.30 बजे केंद्रीय नागरिक विमानन व इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया फ्लाइट के जरिए ग्वालियर पहुंचे हैं। ग्वालियर एयरपोर्ट पर उनका जोशिला स्वागत किया गया है। ग्वालियर में कदम रखते ही केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने कांग्रेस को उनके बायो चेक करने पर आड़े हाथ लिया है।
सिंधिया ने कहा कि मेरा बायो चेक किया है। कांग्रेस मेरा बायो चेक करने की जगह जनता की सुनती तो यह स्थिति नहीं होती। उनके पास कुछ काम नहीं है इसलिए वह ऐसा करते हैं। आपने मेरा बायो देखा है उसमें सब कुछ सामान्य है। इसके बाद सिंधिया आगे अपने कार्यक्रमों में शामिल होने रवाना हो गए।