Home > अपना शहर ,
सिंधिया ने कलेक्टर को दिखाई प्याज ....

ग्वालियर। प्याज को गर्मी से बचने के लिए रामबाण उपाय माना जाता है। इसका उपयोग घरेलू नुख्सों में किया जाता है। अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी इन घरेलू नुख्सों को अपनाते हैं। वे भी लू से बचने के लिए अपनी जेब में प्याज लेकर चलते हैं। इस बात का पता रविवार को उस समय चला जब वे तीन दिन के दौरे पर ग्वालियर आए। उन्होंने एयरपोर्ट पर कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह को जेब से प्याज निकालकर दिखाई और लू पर चिंता भी की। उन्होनें कलेक्टर से कहा कि लू को लेकर ध्यान रखें और शहरवासियों के लिए भी चिंता जाहिर की। इसके अलावा सिंधिया ने शहर के ट्रैफिक को लेकर भी कुछ बिंदुओं पर चर्चा कर कहा कि ट्रैफिक को लेकर लगातार ध्यान रखा जाए।

Share This News :