Home > अपना शहर ,
आम आदमी पार्टी ने की कार्यकारिणी की घोषणा

आम आदमी पार्टी ने राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉ. संदीप पाठक व मध्यप्रदेश प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल की अनुशंसा से मध्यप्रदेश में संगठन विस्तार की आम आदमी पार्टी की तीसरी लिस्ट घोषित कर दी है। पार्टी की ओर से ग्वालियर ग्रामीण यूथ जिला अध्यक्ष डबरा शहर के एडवोकेट जगदीश पाराशर को बनाया है।

इसी क्रम में जिला उपाध्यक्ष ग्रामीण यूथ की जिम्मेदारी राहुल पाराशर, रवि झा, आशीष खटीक, तजिंदर सरदार, भीकम बघेल, आयुष जैन को दी गयी है। जिला उपाध्यक्ष ग्रामीण कमल जीवतानी को बनाया गया है। साथ ही जिला संयुक्त सचिव प्रमोद वर्मा को तो जिला सोशल मीडिया प्रभारी ग्रामीण हेमंत सोनी (रिंकू) को बनाया गया है।

डबरा के सभी कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। बधाई देने वालों में हरदयालसिंह ओलख, रतन दुबे, संतोष अग्रवाल, अल्ताफ खान, नरेश मिश्रा, पातीराम शक्या, पारस गुर्जर, पुष्पेंद्र तिवारी, मनीष झा, संतोष जखोटिया सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल है।

Share This News :