Home > अपना शहर ,
सुबह ही अलर्ट जारी कर दिया गया था कि जवान ड्यूटी पर रहें, बड़ी कार्रवाई की है तैयारी
शुक्रवार आधी रात से शनिवार तक चली नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआइए) की कार्रवाई ने जबलपुर में चर्चा का माहौल बना दिया है। खास तौर पर पुलिस विभाग में क्योंकि जिस तरह से इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया उसका अंदाजा खुद पुलिस विभाग को भी नहीं था। एनआइए की कार्रवाई से घंटों पहले शहर के पुलिस थानों में अलर्ट जारी कर दिया गया था कि जवान ड्यूटी पर रहें किसी बड़ी कार्रवाई की तैयारी है। जिसके बाद तमाम जवान थानों में डटे रहे और अंत तक यह भनक नहीं लग पाई कि आखिर किसके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। शुक्रवार देर रात अचानक कई पुलिस थानों का पुलिस बल पुलिस कंट्रोल रूम बुलाया गया। जिसके बाद गोपनीय तरीके से और ताबड़तोड़ अंदाज में एनआईए की टीम ने कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच छापामार कार्रवाई शुरू की। सुरक्षा टीम में शामिल तमाम पुलिस अधिकारियों को भी काफी देर बाद पता चल पाया की मामला राष्ट्रीय सुरक्षा और टेरर फंडिंग से जुड़ा है। जिसके बाद वे भी हैरत में पड़ गए। कार्रवाई के दौरान मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र ओमती में घंटाघर से छोटी ओमती का मार्ग सील कर दिया गया था। टेरर फंडिंग की भनक लगने के बाद एनआईए और एटीएस के अधिकारियों ने खुफिया तौर पर जानकारी एकत्र करना शुरू कर दिया था। संदेहियों के ठिकानों की बारीकी से रेकी कराई गई थी। ताकि जब छापामारी हो तो किसी को बचने का मौका न मिले। शुक्रवार को रेड से पूर्व एनआईए, एटीएस और जिला पुलिस बल के कुछ अधिकारी खुफिया तरीके से संदेहियों के ठिकानों पर नजर बनाए रखे। देर रात इशारा मिलते ही ताबड़तोड़ अंदाज में सभी ठिकानों पर एक साथ छापामारी की गई। जो दूसरे दिन शनिवार को दोपहर बाद तक चली।एनआईए की कार्रवाई को काफी गोपनीय रखा गया था। चंद पुलिस अधिकारियों को कार्यवाही के बारे में पहले से जानकारी दी गई थी। वरिष्ठ अधिवक्ता अहदुल्ला उस्मानी के घर छापा मारने से पूर्व इस बात पर भी अधिकारियों ने विचार-विमर्श किया कि कहीं विरोध का सामना न करना पड़ जाए। जिसके बाद कार्रवाई के लिए देर रात का समय तय किया गया। सबसे ज्यादा पुलिस जवानों घंटाघर से छोटी उम्र तक घेराबंदी में लगा दिया गया ताकि कोई विरोध करने का साहस न कर पाए। जिला पुलिस बल की सक्रियता और कार्रवाई से पूर्व गोपनीयता ने एनआईए की रेड को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। एनआईए की है रेड काफी सफल मानी जा रही है।