Home > अपना शहर ,
बड़ी खबर : कैबिनेट का चौथा विस्तार कल
जालंधर उपचुनाव की जीत से उत्साहित आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार बुधवार को कैबिनेट का विस्तार करने जा रही है। मान सरकार के मंत्रिमंडल में दो नए चेहरों को जगह दिए जाने की अटकले हैं। चर्चा यह भी है कि एक मंत्री की छुट्टी की जा सकती है। इनमें भी दो मंत्रियों के नाम चल रहे हैं। सोमवार को सीएम कार्यालय से कैबिनेट विस्तार के लिए राज्यपाल से समय मांगा गया था। राजभवन की ओर से स्वीकृति मिलने के बाद सुबह 11 बजे शपथ ग्रहण समारोह का समय तय किया गया है। समारोह में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल भी शिरकत करेंगे।मान सरकार के मंत्रिमंडल में 18 मंत्री बनाए जा सकते हैं। मान समेत इस समय 15 मंत्री हैं, जबकि तीन मंत्रियों की जगह खाली है। मंत्रिमंडल में दो मंत्रियों को कैबिनेट में जगह देने के बाद भी एक सीट बची रहेगी।