Home > अपना शहर ,
भद्र राजयोग में इन 3 राशियों के सुख-साधनों में होगी वृद्धि

वैदिक ज्योतिष में प्रत्येक ग्रह का अपना महत्व है। ग्रह अपने निश्चित समय पर स्थिति बदलता है। 24 जून को बुध राशि परिवर्तन  हो रहा है। बुध के गोचर से मिथुन राशि  में भद्र योग बन रहा है। ज्योतिष शास्त्र  में यह बहुत ही शुभ योग माना गया है, जो कुछ राशि के जातकों के लिए फायदेमंद साबित होगा। 3 राशियों के जीवन में धन और भाग्य का योग बन रहा है। आइए जानते हैं किन तीन राशि वालों का भाग्य बुध की कृपा से खुलने वाला है।

तुला राशि 
बुध के गोचर से भद्र राजयोग  बन रहा है। तुला राशि वालों के लिए यह लाभकारी रहेगा। इस राशि के जातकों को भाग्य का साथ मिलेगा। शुक्र आपकी राशि का स्वामी है। शुक्र की बुध से मित्रता का भाव है। किसी यात्रा पर जा सकता हैं, जिससे अच्छा फायदा होगा। छात्रों को परीक्षा में सफलता मिल सकती है।

कुंभ राशि के जातकों के लिए भद्र राजयोग अनुकूल साबित हो सकता है। बुध आपकी राशि के पंचव भाव में गोचर करेगा। इस दौरान संतान से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। नौकरीपेशा जातकों को इस दौरान बेहतर तरक्की मिलेगी। आप अपना काम समय पर पूरा कर पाएंगे। इतना ही नहीं आपको प्रेम में भी सफलता मिल सकती है।

मीन राशि 
भद्र राजयोग से मीन राशि के जातकों को अच्छे परिणाम मिलेंगे। बुध आपकी राशि से चतुर्थ भाव में गोचर करने वाला है। आपको संपत्ति का लाभ मिल सकता है। व्यापार से जुड़े लोगों को इस दौरान लाभ मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

Share This News :