Home > अपना शहर ,
सीएमओ निलंबित को क्यों निलंबित किया ,पढ़ें यह खबर

पिछोर में बस स्टैंड प्रांगण में मंगलवार को लाड़ली बहना योजना की हितग्राही महिलाओं को स्वीकृति पत्र वितरण करने आए प्रभारी मंत्री महेंद्र सिंह सिसौदिया ने पिछोर नगर परिषद के नवीन भवन का उद्घाटन क्षेत्रीय कांग्रेस विधायक केपी सिंह से करवाने पर नाराजगी जाहिर की है।प्रभारी मंत्री का कहना था कि मंत्री व सत्ता के लोगों को पता तक नहीं है कि फीता काट दिया गया है, जबकि भाजपा की सरकार और नगर परिषद भवन का निर्माण भी भाजपा के कार्यकाल में किया गया है।उन्होंने कहा सबसे पहला दोष पिछोर सीएमओ का है। इस कारण में सीएमओ राघवेंद्र पालिया को तत्काल प्रभाव से निलंबित करता हूं।

Share This News :