Home > अपना शहर ,
बजरंग सेना चुनाव में देगी कांग्रेस का साथ ,रघुनंदन शर्मा ने ली कांग्रेस की सदस्यता
मध्य प्रदेश में नवंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव में बजरंग सेना कांग्रेस को समर्थन देगी। मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में इसकी घोषणा की गई। संगठन के राष्ट्रीय संयोजक रघुनंदन शर्मा ने अपने पद से इस्तीफा दिया और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने उन्हें, प्रदेश अध्यक्ष अमरीश राय और युवा इकाई के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह को पार्टी की सदस्यता दिलाई। साथ ही कहा कि प्रदेश का भविष्य खतरे में है। एक करोड़ युवा बेरोजगार हैं। आप भले ही कमल नाथ और कांग्रेस का साथ मत देना पर सच्चाई का साथ अवश्य देना।