Home > अपना शहर ,
सिंधिया समर्थक दर्जा प्राप्त मंत्री की पहाड़ी बाले साहब ने ली क्लास

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक एक दर्जा प्राप्त मंत्री की रोज ,रोज की चिक-चिक से परेशान पहाड़ी बाले बड़े साहब ने जमकर क्लास ले डाली .इससे आहत दर्जा प्राप्त मंत्री के दवदबे को झटका लगा है.साहब ने कहा आपकी समस्या यह है की आप अपने आप में ही बड़ी समस्या हैं. रोज एक ही मुद्दे को लेकर आजाते हैं .यह रवैया ठीक नहीं है .यह सब बातें अन्य अधिकारीयों के सामने गाँधी रोड के एक होटल में हुई .  दर्जाप्रात मंत्री बोटरलिस्ट से २५ हजार नाम हटाने की जिद पर अड़े थे ,तब एक अधिकारी ने कुछ कहना चाहा तो उसे रोक दिया .यह बात बड़े साहब को नागवार गुजरी और वह बोले सब कुछ तुम्हारे अनुसार नहीं होगा .काम नियम से होंगे .इससे पहले वहां मौजूद एक और मंत्री थे. बे दर्जा प्राप्त के आते ही निकल गए थे .बतादें की दर्जा प्राप्त ने मंत्री के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है .

Share This News :