Home > अपना शहर ,
होटल के GM ने किया दुष्कर्म

ग्वालियर में भिंड के मालनपुर स्थित एक होटल के GM (जनरल मैनेजर) ने एक विधवा महिला को सहारा दिया। जीवन भर साथ देने का वादा कर उसक आंसू पोंछे और शारीरिक शोषण करने लगा। आरोपी होटल मैनेजर ने खुद को तलाकशुदा बताया था। घटना साल 2019 से अभी तक के बीच गोवर्धन कॉलोनी गोला का मंदिर की है।

महिला के दो बेटे भी हैं। महिला ने अब जब शादी के लिए GM पर दबाव बनाया तो वह शादी से मुकर गया। धोखे की शिकार महिला ने मामले की शिकायत शहर के गोला का मंदिर थाना पुलिस से की है। पुलिस ने जनरल मैनेजर की तलाश की, लेकिन वह हाथ नहीं आया है।

शहर के गोला का मंदिर स्थित गोवर्धन कॉलोनी निवासी 38 वर्षीय महिला ने शिकायत की है कि वर्ष 2016 में उसके पति का देहांत हो गया। वह और उसके दो बेटे अकेले पड़ गए थे। उसी दौरान साल 2019 में उसकी मुलाकात लोकेन्द्र श्रीवास से हुई थी। लोकेन्द्र श्रीवास ने खुद को भिंड मालनपुर स्थित होटल मनहार में जनरल मैनेजर बताया था। मुलाकात के बाद लोकेन्द्र ने महिला को बताया कि उसका तलाक हो चुका है और वह भी अकेला है। इसके बाद उनके बीच दोस्ती हो गई और बातचीत होने लगी। कुछ दिन बाद ही लोकेन्द्र ने उसके सामने शादी का प्रस्ताव रखा और बातचीत करने के लिए उसके घर पर आया। बातचीत करने के दौरान उसने उसके साथ जबरन दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। विरोध करने पर आरोपी ने महिला को विश्वास दिलाया कि वह उससे शादी करने ही वाला है।
घर से लेकर होटल तक किया शारीरिक शोषण
इसके बाद वह उसे अक्सर मालनपुर स्थित होटल में बुलाने लगा और उसके साथ गलत काम करता था। इसी तरह नई सड़क स्थित शारदा होटल में उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। कई बार उसके ही घर में पहुंचकर शारीरिक शोषण किया। लगातार चार साल से उसका शोषण कर रहा है।
अब शादी से किया इनकार
चार साल तक महिला का शादी का वादा कर शोषण करने के बाद अब जब महिला ने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी अपने वादे से मुकर गया है। होटल के जनरल मैनेजर ने साफ शब्दों में बोल दिया कि वह तो उसके साथ सिर्फ इंटरटेनमेंट कर रहा था, शादी का तो भूल जाए। वारदात की शिकार महिला थाने पहुंची और मामले की शिकायत की। पुलिस ने उसकी शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस का कहना
इस मामले में सीएसपी विजय भदौरिया का कहना है कि महिला की शिकायत पर दुष्कर्म के मामले की जांच शुरू कर दी है। महिला को शादी का झांसा देकर धोखा देने वाले की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।

Share This News :