Home > अपना शहर ,
अगले 14 दिनों इन 4 राशियों की रहेगी मौज

ज्योतिष शास्त्रों में बुध को तर्क और बुद्धि का स्वामी माना जाता है। आज (शनिवार) बुध ग्रह मिथुन राशि में गोचर करने जा रहे हैं। यहां 8 जुलाई तक विराजमान रहेंगे। ऐसे में कुछ जातकों के जीवन में धन लाभ होगा। करियर में ऊंचा मुकाम हासिल करेंगे। आइए जानते हैं इस अवधि में किन राशियों को मिलेगा लाभ।

वृषभ राशि
बुध के राशि परिवर्तन से वृषभ राशिवालों को अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। इस दौरान परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। जॉब चाहने वालों के लिए यह सुनहरा समय है। इस अवधि में आपका रुका हुआ प्रमोशन भी मिल सकता है।

मिथुन राशि
बुध ग्रह मिथुन राशि में गोचर करेगा। ऐसे में इस राशि के जातकों के लिए यह समय शुभ परिणाम लेकर आ रहा है। लेखन, कला, मीडिया से जुड़े इस राशि के लोगों की इस अवधि में उन्नति होने की संभावना है। करियर की गाड़ी तेजी से आगे बढ़ेगी। अगले 14 दिनों में आपको ढेर सारी सफलता मिलने वाली है।


सिंह राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आपकी आय का स्त्रोत बढ़ेगा। निवेश से लाभ होगा। अगर नौकरी की तलाश में हैं तो इस समय आपकी इच्छा पूरी हो सकती है।

कन्या राशि
बुध के गोचर से कन्या राशि के जातकों की बौद्धिक क्षमता में बढ़ोतरी होगी। इतना ही नहीं आपके व्यापार में सुधार होगा। इस अवधि में अच्छी वेतन वृद्धि और पदोन्नति मिल सकती है। अगर कोई मामला कोर्ट में लंबित है तो वह आपके पक्ष में आ सकता है।

Share This News :