रामू के कान में क्या कह गए शिवराज
भगवन जगन्नाथ रथ यात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान यात्रा के संयोजक देवेंद्र प्रताप सिंह तोमर रामू के कान में कह गए तैयारी करो ,इस इशारे का इन्तजार रामू को भी था .सूत्र बताते हैं की रामू तोमर ग्वालियर पूर्व बिधानसभा से चुनाव लड़ने की तैयारी दो साल से कर रहे हैं .सामाजिक और रचनात्मक सरोकार के कार्यक्रमों में उनकी लगातार सक्रियता रही है.बीते रोज जगन्नाथ यात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री रामू तोमर से बेहद प्रभावित दिखे .पार्टी को भी युवा चेहरा जो साफ सुथरी छबि के साथ बेदाग हो ,ऐसा ही उम्मीदवार चाहिए .पार्टी में रामू तोमर के नाम पर सर्वसम्मति भी रहेगी .इनके अलाबा किसी और नाम पर सर्वसम्मति बनने के कतई आसार नजर नहीं आते हैं . बतादें कि भगवान जगन्नाथ जी की रथ यात्रा में CM शिवराज सिंह चौहान ने रथ के आगे झाडू लगाई है। शिवराज के साथ केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट ने भी झाडू लगाकर रथ यात्रा के मार्ग को साफ किया है। इससे पहले CM शिवराज सिंह ने आरती उतारकर रथ यात्रा को रवाना किया था .
रथ ग्वालियर के ट्रांसपोर्ट नगर में बंगाल से आए कुशल कारीगरों ने 45 दिन की मशक्कत के बाद तैयार किया है।
