Home > अपना शहर ,
सिंधिया को अपने साथ लेकर दिल्ली गए प्रधानमंत्री मोदी, अचानक बना प्रोग्राम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भोपाल से लौटते वक्त केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को अपने साथ दिल्ली ले गए हैं। सिंधिया पीएम के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सोमवार को इंदौर से भोपाल पहुंचे थे। वे आज सुबह जब रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पहुंचे तब उनकी प्रधानमंत्री से बात हुई। इसके बाद उनका पीएम के साथ दिल्ली जाने का प्रोग्राम बन गया। इससे पहले सिंधिया 1:30 बजे की फ्लाइट से दिल्ली जाने वाले थे लेकिन वे प्रधानमंत्री के साथ वायुसेना के विमान से रवाना हुए।