Home > अपना शहर ,
डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे ने शासन-प्रशासन को बताया नकारात्मक शक्ति, सरकारी घर खाली किया

मध्य प्रदेश के छतरपुर की डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे अपना इस्तीफा देने के बाद से चर्चा में है। उन्होंने शासन से अनुमति नहीं मिलने के बावजूद अंतरर्राष्ट्रीय सर्वधर्म शांति कार्यक्रम में भाग लिया। अब उन्होंने कार्यक्रम को सफलता पूर्वक पूरा करेन के बाद भोपाल का सरकारी घर खाली कर दिया है। निशा बांगरे ने शुक्रवार को सरकार पर फिर निशाना साधते हुए कहा कि नकारात्मक शक्तियों के कार्यक्रम में विध्न डालने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम के बिना अनुमति होने से लाठीचार्ज होने तक की अफवाह फैलाई गई। इसके बावजूद कार्यक्रम सफलता पूर्वक पूरा हुआ है। निशा बांगरे ने अमर उजाला ने उन पर लगे आरोपों को लेकर बातचीत की?

सवाल- आपके बिना अनुमति के कार्यक्रम में शामिल होने का आरोप है? इस पर आपका क्या कहना है? 
निशा बांगरे- मुझे कार्यक्रम में शामिल होने अनुमति नहीं दी गई। जिसके बाद मैंने अपना  इस्तीफा दे दिया। इसके बाद अब अनुमति की जरूरत क्या है? 

 
 



सवाल- यह आरोप है कि विदेशी मेहमानों को नियम विरुद्ध तरीके से कार्यक्रम में शामिल कराया गया? 
निशा बांगरे- 
यह तो हास्यास्पद है। कोई बिना अनुमति के हमारे देश में आ सकता है। यहां तक कहा गया कि वीजा की जानकारी नहीं है। इसलिए अनुमति नहीं दी जाती है। इन षड्यंत्रों को सब समझते हैं। 

सवाल- आपने अवैध तरीके से सरकारी मकान में रहने का शासन को जवाब दे दिया? 
निशा बांगरे-
 मैं सरकारी मकान खाली कर रही हूं। मैं अपना पक्ष पहले ही रख चुकी है। यह सब षड्यंत्र है। श्रीलंका के न्याय मंत्री को बैतूल में गेस्ट हाउस में रूकने की अनुमति तक नहीं दी गई। उनको प्रोटोकॉल के अनुसार सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई गई। जबकि श्रीलंका से भारत सरकार को पूरी जानकारी दी गई। इसके बावजूद यहां सब छिपाया गया? 

 


सवाल- आपके इस्तीफे के बाद विभाग की तरफ से कोई जवाब आया? 
निशा बांगरे- 
अभी तक मुझे शासन-प्रशासन की तरफ से कोई जवाब नहीं आया है। मैंने निर्णय ले लिया है। अब आगे देखा जाएगा। 

सवाल- अब आपने चुनाव लड़ने को लेकर क्या सोचा? 
निशा बांगरे- 
देखिए, अभी मेरा पास किसी का प्रस्ताव नहीं आया है। अभी इस बारे में कुछ नहीं कह सकती।  

 
 
 

Share This News :