Home > अपना शहर ,
केजरीवाल बोले- 'आप' को मौका दो, 'मामा' को भूल जाओगे:कहा- मोदी जी दोस्तों में खुलेआम पैसे लुटा रहे, खाने-पीने पर टैक्स लगाकर वसूल रहे

आम आदमी पार्टी (आप) ने मध्यप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कैंपेन की ग्वालियर से शुरुआत की। आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मध्यप्रदेश में आम आदमी पार्टी को एक मौका दीजिए। फिर आप ‘मामा’ और उसके चेले-चपाटों को भी भूल जाओगे। केजरीवाल ने मंच से ‘चौथी पास राजा’ की कहानी भी सुनाई। उन्होंने कहा कि मोदी जी दोस्तों में खुलेआम पैसे लुटा रहे हैं, खाने-पीने पर टैक्स लगाकर वसूल रहे हैं।

शनिवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री व आप के प्रमुख अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मेला ग्राउंड में जनसभा को संबोधित किया। केजरीवाल दोपहर 3.15 बजे राजमाता विजयाराजे सिंधिया एयरपोर्ट पहुंचे। यहां वे सीधे वे सर्किट हाउस पहुंचे। उन्होंने यहां पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष व सिंगरौली महापौर रानी अग्रवाल समेत अन्य नेताओं से चर्चा की। पार्टी नेताओं से मुलाकात के बाद सीएम वे शाम 4 बजे मेला ग्राउंड पहुंचे। ‘मध्यप्रदेश व्यापमं घोटाला के नाम से देश में प्रसिद्ध है। लोगों का कसूर नहीं है। इन पार्टियों और नेताओं ने एमपी को बदनाम कर दिया। प्रदेश के लोग मेहनती, ईमानदार और देशभक्त हैं। एक समय दिल्ली का भी यही हाल था। जब से दिल्ली में ‘आप’ की सरकार बनी है, तब से देश में दिल्ली की चर्चा उसके कामों की वजह से होती है। अब दिल्ली बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए जाना जाता है। मध्यप्रदेश में बिजली बहुत महंगी है, लेकिन दिल्ली और पंजाब में बिजली फ्री है। मध्यप्रदेश में 200 यूनिट का बिल दो हजार रुपए आता है। इस बात पर पीएम मुझसे नाराज हो गए। हां, मोदी जी मैं फ्री की रेवड़ी बांट रहा हूं।

हर दिल्लीवाले को 7 रेवड़ियां दीं

केजरीवाल बोले- हर दिल्लीवाले के हाथ में 7 रेवड़ी रख दी हैं। पहली- 24 घंटे बिजली फ्री, दूसरी- दिल्ली में शानदार स्कूल बना दिए शिक्षा मुफ्त कर दी, तीसरी- सबका इलाज मुफ्त कर दिया मोहल्ला क्लीनिक खोल दिया, चौथी- पानी मुफ्त कर दिया, पांचवीं- बसों के अंदर महिलाओं का सफर फ्री, छठी- हर घर के बुजुर्ग को फ्री में तीर्थयात्रा, सातवीं- युवाओं के लिए राेजगार का इंतजाम।

केंद्र सरकार ने लूट मचा रखी है

केजरीवाल ने कहा कि मैंने हर इंसान पर थोड़ी से मुस्कान ला दी, तो क्या पाप कर दिया। देश में महंगाई इसलिए है कि उन्होंने लूट मचा रखी है। दोस्तों में खुलेआम पैसे लुटा रहे हैं। उनके एक दोस्त ने बैंक से 34 हजार करोड़ का लोन लिया। मोदी जी ने लोन माफ कर दिया। एक और आदमी गुजरात का, जिसने 22 हजार करोड़ का लोन लिया, मोदी ने माफ कर दिया। खुली लूट चल रही है। आपके ऊपर टैक्स लगाकर पैसा आ रहा है। तेल, आटा, चावल, दूध, पनीर पर भी टैक्स लगा दिया। इतना खून तो अंग्रेजों ने भी नहीं चूसा।

अंग्रेजों ने आटे पर टैक्स नहीं लगाया था। एमपी में पेट्रोल की कीमत 108 रुपए से ज्यादा है। इसमें पेट्रोल 57 रुपए का पेट्रोल और बाकी टैक्स। सारा टैक्स का पैसा लूट कर बांट दिया, लूट लिया। आज की दुनिया में कोई भाई, दोस्त और मां नहीं है। मोदी ने कुछ तो लिया होगा, बता रहे हैं कि 11 लाख करोड़ मोदी ने माफ कर दिया। बेइमानी करे मोदी जी, जेल में भेजे मनीष सिसोदिया को। 10 साल में इन लोगों ने बेड़ा गर्क कर दिया। मैं आपको कहानी सुनाना चाहता हूं।

Share This News :