अक्षया के हत्यारों के घर चला प्रशासन का बुलडोजर
ग्वालियर में पांच दिन पहले कोचिंग से घर लौट रही छात्रा अक्षया यादव की हत्या के मुख्य आरोपी सुमित रावत के घर जिला प्रशासन ने शुक्रवार को बुलडोजर चला दिया, पुलिस की मौजूदगी में प्रशासन की टीम टोंटा की बजरिया पहुंची और उसका मकान धराशायी कर दिया, बताया जा रहा है कि ये मकान अवैध तरीके से बनाया गया था। अक्षया के इस हत्याकांड में पुलिस ने सभी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
यह पूरा मामला
बता दें कि 10 जुलाई को एक शातिर अपराधी ने अपने साथियों के साथ मिलकर बेगुनाह 11 वी छात्रा अक्षया यादव की गोली हत्या कर दी थी, घटना क्रम उस समय हुआ जब अक्षया कोचिंग से पढ़कर अपनी सहेली सोनाक्षी शर्मा के साथ घर की तरफ लौट रही थी। अभी एक्टिवा पर सवार दोनों सहेलियां सिंधी कॉलोनी के पास बेटी बचाओ चौराहे पर पहुंची ही थी कि सुमित रावत ने अपने बड़े भाई उपदेश मोंटी रावत और अन्य दो साथियों के साथ मिलकर गोली चला दी।
अलग-अलग राज्यों से आरोपी पकड़े
दरअसल सुमित का निशाना सोनाक्षी थी दो गोलियां चलाई गई, एक गोली सोनाक्षी के कंधे को छूते हुए निकल गई जबकि दूसरी गोली अक्षया के सीने में धंस गई जिससे वो गंभीर घायल होकर गिर गई, उसे अस्पताल पहुंचाया गया जहाँ डॉक्टर ने अक्षया को मृत घोषित कर दिया, अक्षया पूर्व डीजीपी सुरेन्द्र यादव की रिश्ते में नातिन लगती थी।
घटना के बाद पुलिस एक्शन में आई, शुरुआत में चार आरोपियों के नाम सामने आये पुलिस ने आरोपियों में से सुमित के बड़े भाई उपदेश उर्फ मोंटी को डबरा से गिरफ्तार कर लिया , पूछताछ में इस हत्याकांड में कुल 7 आरोपियों के शामिल होने की बात सामने आई तो पुलिस ने सभी की कुंडली खंगाली और सभी सातों आरोपियों को अलग अलग राज्यों से गिरफ्तार कर लिया।
जो घटनाक्रम सामने आये उसने मुताबिक मुख्य आरोपी सुमित रावत सोनाक्षी रावत से एकतरफा प्यार करता था और करीब एक साल से वो सोनाक्षी और उसके परिवार को परेशन कर रहा था, सोनाक्षी की माँ ने सुमित उसके भाई और अन्य दोस्तों के खिलाफ माधौगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई लेकिन पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया, बार बार पुलिस से गुहार लगाई, जन सुनवाई में भी शिकायत की लेकिन कहीं कुछ नहीं हुआ।
उधर सोनाक्षी द्वारा रिस्पोंस नहीं देने और उसकी माँ द्वारा पुलिस में शिकायत किये जाने से सुमित रावत ने हत्या की साजिश रची उसने अपने बड़े भाई उपदेश रावत उर्फ़ मोंटी, शिवम गुर्जर, विशाल शाक्य, शिवा तोमर, सूरज सिकरवार और बाला सुर्वे के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची, पहले वो सोनाक्षी की माँ को मारना चाहता था फिर मौका नहीं मिला तो उसने सोनाक्षी की हत्या की प्लानिंग की और 10 जुलाई की रात कोचिंग से लौटते समय बेटी बचाओ चौराहे पर गोली मार दी लेकिन सोनाक्षी बाख गई और एक निर्दोष अक्षया यादव की मौत हो गई।
गिरफ़्तारी के बाद पुलिस ने आरोपियों के अपराध खंगाले तो सुमित रावत के खिलाफ कई अपराध पंजीबद्ध मिले वो एक अपराध में जेल की हवा भी खा चुका है, पुलिस ने प्रशासन को सुमित के अपराधों की सूची सौंपी और उसके घर की जांच की बात कही।
एसडीएम विनोद सिंह ने बताया कि नगर निगम ने जांच के बाद कंपू क्षेत्र में बना सुमित रावत का मकान शासकीय भूमि अवैध तरीके से नितमित होना बताया जिसे शुक्रवार को गिरा दिया गया।
वही सीएसपी विजय भदौरिया ने बताया कि सुमित रावत गुंडा है उसके खिलाफ कई मामले पुलिस थानों में दर्ज हैं उसने साथियों के साथ मिलकर छात्रा अक्षया यादव की हत्या की है, उसने यहाँ सकरी जमीन पर कब्ज़ा कर मकान बनाया था जिसे तोडा जा रहा है, अन्य आरोपियों की भी अवैध संपत्ति और अपराधों की जानकारी जुटाई जा रही है।