नाबालिग से टमटम चालक ने की छेड़छाड़:शोर मचाया तो आरोपी भागा, पुलिस ने पकड़ा
ग्वालियर में नाबालिग छात्राओं और युवतियों के साथ छेड़छाड़ करने की घटना रुकने का नाम नहीं ले रही है, ऐसा ही एक मामला सामने आया है। जहां किराए के पैसे देने के समय छात्रा से टमटम चालक ने गुप्त अंग दिखा कर छेड़छाड़ कर दी नाबालिग ने शोर मचाया तो आरोपी वहां से भाग खड़ा हुआ। जिसकी शिकायत नाबालिग ने अपने माता पिता के साथ थाने पहुंचकर पुलिस से की है। पुलिस ने नाबालिक की शिकायत पर आरोपी टमटम चालक के खिलाफ छेड़छाड़ और पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
यह है पूरा मामला
ग्वालियर के हजीरा थाना क्षेत्र के मरघट रोड शिव बिहार कॉलोनी मरघट रोड यादव धर्म कांटे के पास रहने वाली 17 वर्षीय नाबालिग छात्रा कोचिंग पढ़ने के लिए गुरुवार सुबह 10:30 बजे एक टमटम क्रमांक MP07 RA 0596 में बैठकर लक्ष्मी बाई कॉलोनी के लिए आई थी। तभी लक्ष्मी बाई कॉलोनी के सामने स्थित महिला थाने पर उतरकर जैसे ही नाबालिग ने टमटम चालक भानु से वाले को बैंक से निकाल कर पैसे देने लगी तभी भानु से वाले ने छात्रा को अपना प्राइवेट पार्ट दिखा कर चर्चा करने लगा इसका प्रयोग करती हो जब छात्रा ने शोर मचाया तो नाबालिग छात्रा के शोर सुनकर रास्ते से गुजर रहे लोगों ने टमटम चालक को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन आरोपी अपनी टमटम लेकर वहां से भाग निकला। जिसके बाद घटना की शिकायत पीड़ित छात्रा अपने परिजनों के साथ आने पहुंची हो शिकायत की। पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है।
थाना प्रभारी प्रशांत यादव ने बताया है कि एक नाबालिग से टमटम चालक दौरा अश्लील हरकत कर छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है, नाबालिग की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।