Home > अपना शहर ,
पालतू तोता गायब हुआ तो मालिक ने पूरे शहर में लगाए पोस्टर, इनाम घोषित

मध्य प्रदेश के दमोह में एक पालतू तोते के गुम होने से मालिक इस कदर परेशान है कि उसने पूरे शहर में तोते के पोस्टर लगा दिए हैं. तोता खोजने वाले को बकायदा 10,000 रुपये का इनाम देने की बात भी कही गई है. देश में पशु पक्षियों को लेकर कई लोगों का एक अलग ही व्यवहार रहता है. ऐसा ही एक मामला मध्य प्रदेश के दमोह जिले में देखने को मिला है.  दमोह शहर की सड़कों पर एनाउंसमेंट हो रहा है और दीवारों पर पोस्टर लगे हुए हैं और इन सब मे तलाश है एक तोते की. दरअसल एक शख्स का तोता कुछ समय पहले गुम हो हो गया जिसके बाद घर के लोग बेचैन हो गए. अब इसी गुम हुए तोते का पता लगाने या ढूँढ़ कर लाने वाले को दस हजार रुपयों का ईनाम देने की घोषणा की गई है.

Share This News :