Home > अपना शहर ,
आखिर अफसर महिला अफसरों को क्यों निशाने पर ले रहे हैं ,शिवराज मोन ?

ग्वालियर । मध्यप्रदेश सरकार एक तरफ महिला सशक्तिकरण की बात कर रही और दूसरी तरफ शिवराज के राज में महिला अफसरों को लगातार प्रताड़ित कर अफसर परेशान करने का काम कर रहे हैं । सीनियर महिला अफसरों को जूनियर के अंडर में काम करने या लूप लाइन के काम सौंपने जैसे कार्य किए जा रहे हैं और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मुंह में गुड़ डालकर बैठे हैं । मुरैना और श्योपुर जिले हाल ही में चर्चा में आए हैं। पीएम तक शिकायत पहुंचने के बाद बड़े अफसर अपनी मनमानी से बाज नहीं आ रहे हैं। सवाल यह उठता है कि तहसीलदार अमिता सिंह तोमर और मुरैना में डिप्टी कलेक्टर मेघा तिवारी की पीड़ा सामने आई है। दुखी होकर अपने पदों से इस्तीफा देना पड़ रहा है। क्या सरकार की इस सब कार्यों से छबि खराब नहीं हो रही है।

Share This News :