केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर पहुंचे ग्वालियर, इन विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल
ग्वालियर : सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर एवं प्रदेश भाजपा संगठन महामंत्री हितानंद अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत श्रीधाम एक्सप्रेस द्वारा भोपाल से आज प्रातः ग्वालियर आए रेलवे स्टेशन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद नरेंद्र सिंह तोमर जिंदाबाद शिवराज सिंह चौहान जिंदाबाद के नारों के साथ भव्य स्वागत कर आगवानी की, भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर एवं संगठन महामंत्री हितानंद मुरैना संसदीय क्षेत्र मैं विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे मुरैना संसदीय क्षेत्र में कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद ग्वालियर आकर एंपायर रिसोर्ट मैं भाजपा की संभागीय बैठक में मार्गदर्शन करेंगे l केंद्रीय मंत्री तोमर एवं हितानंद के आगमन पर स्वागत एवं आगवानी करने वालों में भारतीय जनता पार्टी महानगर जिला अध्यक्ष अभय चौधरी प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री प्रदुमन सिंह तोमर भाजपा प्रदेश मंत्री मदन कुशवाहा, भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल पूर्व विधायक रामबरन सिंह गुर्जर, भाजपा भोपाल जिला संगठन प्रभारी महेंद्र सिंह यादव, भिंड जिला प्रभारी जयप्रकाश राजोरिया, मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अशोक जैन, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य किशन मुद्गल आशीष राठौर, भाजपा जिला महामंत्री राजू सेंगर , विनोद शर्मा भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, सुधीर गुप्ता, भाजपा महिला मोर्चा प्रभारी उपेंद्र वेस् एडवोकेट, वरिष्ठ भाजपा नेता विवेक शर्मा, जिला युवा मोर्चा प्रभारी विनय जैन, भाजपा ग्रामीण के वरिष्ठ नेता केशव सिंह बघेल, श्रीमती रानी कुशवाहा, भाजपा पूर्व जिला मंत्री सोनू मंगल, किसान मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी पंकज पाठक, भाजपा नेता विवेक सिंह तोमर, भारतीय जनता पार्टी भगत सिंह मंडल कार्यालय मंत्री महेंद्र गुप्ता भाजपा ग्रामीण वरिष्ठ नेता भारत सिंह गुर्जर भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला ग्वालियर ग्रामीण पूर्व मीडिया प्रभारी पंडित अमरीश शर्मा, मोनू कंसाना, युवा भाजपा नेता हर्ष श्रीवास्तव पॉप सिंह बघेल दीपू मुद्गल गौरव जैन सनी दंडोतिया अखंड अग्रवाल, दीपक पांडे, लाल सिंह तोमर सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल रहे।