पूर्वमंत्री पवैया का क्या है इस बार भविष्य ?
ग्वालियर विधानसभा से बीजेपी के दिग्गज नेता और अपने बयानों से सुर्खियों में रहने वाले बजरंग दल के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जय भान सिंह पवैया चुनाव जीतते आए हैं। साल 2020 के उपचुनाव में इसी सीट पर से बीजेपी ने सिंधिया के साथ बीजेपी में आए प्रदुमन सिंह तोमर को टिकट देकर जय भान सिंह पवैया का टिकट काट दिया था। पार्टी के आदेश पर जय भान सिंह पवैया ने प्रद्युमन सिंह तोमर का भरपूर सहयोग किया। उन्हें जिताने में काफी योगदान दिया लेकिन इस बार फिर से प्रदुमन सिंह तोमर ग्वालियर विधानसभा में पूरी तरह एक्टिव हैं। उनकी सक्रियता को देखकर लग रहा है कि बीजेपी उन्हें एक बार फिर से अपना उम्मीदवार बना सकती है। जय भान सिंह पवैया के सामने अब राजनैतिक संकट गहराता नजर आ रहा है। क्योंकि प्रदुमन सिंह तोमर के टिकट मिलने पर जयभान सिंह पवैया के सामने यह मुश्किल खड़ी हो जाएगी कि वह किस विधानसभा सीट से लड़ें। ऐसे में जय भान सिंह पवैया को मनाना बीजेपी के लिए मुश्किल भरा हो सकता है ?