Homeवायरल न्यूज़,
ऐसी अनोखी सजा..हेयरकट कराने पर बच्चे को स्कूल से निकाला!

लंदन। हम सबको कभी ना कभी, स्कूल में नाखून बढ़ाने या प्रॉपर स्कूल की ड्रेस ना पहनने पर कई बार डांट और सजा मिली है। मगर सोचिए किसी बच्चे को स्कूल किसी ऐसी वजह से नहीं बल्कि बाल कटवाने की वजह से कुछ दिनों के लिए स्कूल से ही निकाल दिया गया हो तो। जी हां ये अजीबोगरीब किस्सा है लंदन का जहां एक बच्चे को तब तक के लिए स्कूल से निकाल दिया गया जब तक वो दोबारा बाल बड़े ना कर ले।

नॉर्थ वेस्ट लंदन स्थित सेंट मेरीज कॉनवेंट स्कूल में पड़ाई करने वाले सात साल के मखैंजी को स्कूल से इस शर्त पर निकाल दिया कि उसका नया हेयरकट, दूसरे बच्चों का ध्यान भटका सकता है और वो मखैंजी तभी स्कूल वापस आ सकता है जब तक उसके बाल पहले जितने बड़े नहीं हो जाते। हालांकि स्कूल का कहना है कि मखैंजी को सस्पेंड नहीं किया गया है बल्कि स्कूल जल्द किसी समाधान पर पहुंचने की कोशिश करेगा।

इस बीच पिता क्रेग मैन्यूवेल को 5 दिन पहले ही एक जापान स्टेशनरी फर्म में शुरू की हुई नौकरी से हाथ धोना पड़ा ताकि वह अपने बेटे मखैंजी का घर पर ध्यान रख सके। क्रेग ने कहा कि मैंने अपने बॉस को इस्तीफा भेजा क्योंकि मेरे पास छुट्टी नहीं थी। क्रेग ने बताया कि उनकी यह नौकरी कॉन्ट्रैक्ट बेस्ड थी और उनका कॉन्ट्रैक्ट 31 दिसंबर को ही खत्म होने वाला था। इसलिए उन्हें इस्तीफा देना बेहतर लगा ताकि उनकी जगह काम के लिए किसी और को रख लिया जाए।

वहीं मखैंजी की मां ने बताया कि उन्होंने स्कूल की गाईडलाइंस भी पढ़ी जिसमें लिखा था कि बाल सिर्फ एक लेवल के होने चाहिए और लाईन,पैटर्न या जिग-जैग नहीं होने चाहिए।

जिस पर उसकी मां ने निराशा जताते हुए बताया कि, मखैंजी लंदन ऐथलेटिक अंडर सेवेन स्कॉड के लिए फुटबॉल खेलता है और अर्सेनल टैलेंट में अपनी टीम में खड़ा रहने के लिए उनहोनें हेयरकट कराया था।

source 

Share This News :