Homeराज्यो से ,प्रमुख खबरे,slider news,
सार्वजनिक स्थलों पर दीवारों से पोस्टर हटाएं राजनीतिक पार्टियां: चुनाव आयोग

चुनाव आचार संहिता का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के लिए बुधवार को चुनाव आयोग ने उत्तराखंड में राजनीतिक दलों से पूरे राज्य में सार्वजनिक स्थानों और रिहाइशी इलाकों में दीवारों से प्रचार के सभी पोस्टर हटाने को कहा। उत्तराखंड में 15 फरवरी को विधानसभा चुनाव होने हैं।

राज्य की मुख्य चुनाव अधिकारी राधा रातूरी ने यहां संवाददाताओं से कहा कि उत्तराखंड सहित पांच राज्यों के लिए चुनाव के कार्यक्रम नई दिल्ली में चुनाव आयोग द्वारा घोषित किए जाने के बाद इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि 50 लाख रुपये से अधिक रकम लाने- ले जाने वाले लोगों को इस राशि के बारे में दस्तावेज साथ रखने होंगे अन्यथा उनका यह धन जब्त कर लिया जाएगा। बता दें कि अगले साल होने वाले 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है और उत्तराखंड में 15 फरवरी को वोटिंग होगी। यूपी में चुनाव सबसे लंबे वक्त में संपन्न होंगे। राज्य में 7 चरणों में चुनाव होंगे।

Share This News :