Homeअपना शहर ,प्रमुख खबरे,slider news,
शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे बुजुर्ग को आया गश्त, सिंधिया ने संभाला

ग्वालियर। राजमाता श्रीमंत माधवी राजे सिंधिया को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए रानी महल ग्वालियर निवासी 95 वर्षीय गणपत लाल नीखरा अपने पुत्र के साथ पहुंचे तभी अचानक उनको गश्त आ गया । यह देख तुरंत ही केंद्रीय नागरिक उड्डयन एवं इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया एवं महारानी प्रियदर्शनी राजे सिंधिया बुजुर्ग के पास ही जमीन पर बैठकर बुजुर्ग की सेवा में लग गए जब तक वह स्वस्थ नहीं हो गए और युवराज महान महान आर्यमन सिंधिया बुजुर्ग बाबा का डंडा लिए मासूमियत से खड़े हो गए।

श्री सिंधिया ने तुरन्त अपनी गाड़ी से बुजुर्ग को उनके घर तक भिजवाया।

 उस 95 वर्षीय बुजुर्ग की सेवा केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया एवं महारानी प्रियदर्शनी राजे सिंधिया ऐसे कर रहे थे, जैसे परिवार के सदस्य की करते हे यदि ग्वालियर अंचल के लोग बोलते हैं कि श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया हमारे परिवार के मुखिया हैं और पूरा ग्वालियर अंचल उनका परिवार है। यह आज सिद्ध हो गया कि सिंधिया परिवार ग्वालियर अंचल के लोगों से कितना प्रेम करता है। ऐसे कई उदाहरण देखने को पूर्व में मिलते रहे हे।

Share This News :