विधानसभा अध्यक्ष तोमर ने पूर्व विधायक सलूजा के पिता के निधन पर गुना पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की
ग्वालियर । मध्य प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष एवं भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने आज अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत भोपाल से बाय रोड चलकर गुना के पूर्व विधायक एवं पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका गुना राजेंद्र सलूजा के पिता स्वर्गीय अमरीक सिंह सलूजा जी के दुःखद निधन पर उनके निवास स्थान गुना जिले में पहुंच कर शोक संवेदना व्यक्त की एवं शोका कुल परिजनों से भेंट कर ढांढस बंधाया l सर्वप्रथम विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर ने स्वर्गीय श्री सलूजा की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की ।
इस अवसर पर विधायक शिवपुरी देवेंद्र जैन, भारतीय जनता पार्टी गुना जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार, बमोरी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी एवं वरिष्ठ नेता बृजमोहन आजाद, मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति सदस्य अशोक जैन, वरिष्ठ समाज सेवी महेंद्र सिंह सेंगर ग्वालियर ,शिवपुरी जिला भारतीय जनता पार्टी पूर्व महामंत्री राजकुमार खटीक, शिवपुरी जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता मनोज मंगल जोली, शिवपुरी जिला किसान मोर्चा भाजपा जिला उपाध्यक्ष सूरज गोस्वामी, पूर्व जिला महामंत्री भाजपा गुना मनोज दुबे,एवं नीरज निगम, गुना जिला युवा मोर्चा पूर्व अध्यक्ष छून्ना सिकरवार, जिला पंचायत सदस्य संतोष धाकड़, सहित बड़ी संख्या में भाजपा के ज्येष्ठ एवं श्रेष्ठ कार्यकर्ता एवं प्रबुद्ध नगरीक गण मौजूद थे l
विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह जी तोमर का गुना जिले मैं आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह पुष्पमाला पहनकर स्वागत कर अभिनंदन किया l