Homeअपना शहर ,प्रमुख खबरे,slider news,
ग्वालियर में नहीं रुक रही अघोषित बिजली कटौती, जनता परेशान

ग्वालियर (विनय शर्मा) : ग्वालियर अंचल में हीटवेव के चलते पारा हर रोज़ बढ़ रहा है, तापमान लगभग 48° सेल्शियस होने से ग्वालियर जल रहा है, इस भीषण गर्मी के कारण अभी तक कई जानें भी जा चुकी है, इसके बावजूद भी इतनी गर्मी में शहर की जनता को अघोषित व वक़्त बे वक़्त की बिजली कटौती का भी सामना करना पड़ रहा है। हर 2 घंटे बाद बिजली गुल होना यह एक बड़ी समस्या तो है ही, बल्कि यह मध्यप्रदेश के ऊर्जा विभाग की खामियों को भी दर्शाती है। पिछले हफ़्ते उर्जामंत्री प्रधुम्न सिंह तोमर ने अपने ऑफिसियल फेसबुक हैंडल के माध्यम से लाइव जाकर जनसंवाद किया था तब जनता ने उन्हें अपनी बिजली से जुड़ी तमाम तरह की परेशानियों से अवगत कराया था, लेकिन इसका कुछ भी परिणाम निकलते नहीं दिख रहा, बिना आंधी-बारिश के बिजली के जाना , अघोषित बिजली कटौती होना यह सब ऊर्जा विभाग की नाकामी को दर्शाता है व ये सवाल खड़े करता है कि यह कैसी स्मार्ट सिटी है जहाँ बिजली गुल होने जैसे बड़ी समस्या आज भी मौजूद है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जो विकसित भारत का स्वप्न है क्या यही है वो विकसित भारत जो विद्युत आपूर्ति जैसी समस्याएं झेल रहा है। 

Share This News :