निगाहें क्यों चंद्रबाबू नायडू और नीतीश कुमार पर, क्या ये फिर पलटेंगे बाजी
लोकसभा चुनावों के जो परिणाम और रुझान अब तक सामने आए हैं, उससे साफ है कि कोई भी अकेला दल सरकार बनाने के लिए पर्याप्त सीटें हासिल करने की स्थिति में नहीं है. दोपहर एक बजे तक जो स्थिति है, उसमें सत्तारुढ़ बीजेपी 240 सीटों के आंकड़े के आसपास है. हालांकि एनडीए का आंकड़ा फिलहाल रुझानों में 295 है लेकिन इसमें 55 सीटें उन दलों की हैं जो बीजेपी की सहयोगी पार्टियां हैं. ऐसे में सबकी नजर एनडीए के उन दो दलों पर है, जो अब नई सरकार बनाने में किंग मेकर की भूमिका निभाएंगे. ये दोनों दल हैं तेलुगुदेशम और जेडीयू.
ताजा चुनावी रुझानों के अनुसार चंद्रबाबू नायडू की तेलुगुदेशम पार्टी आंध्र प्रदेश में बड़ी ताकत के तौर पर उभऱी है. वह अगर वहां विधानसभा चुनावों में जीत हासिल करके सरकार राज्य में सरकार बनाने जा रही है तो लोकसभा की 16-17 सीटों पर जीतने की स्थिति की ओर बढ़ रही है.