Homeअपना शहर ,प्रमुख खबरे,slider news,
ज्योतिरादित्य सिंधिया का ग्वालियर में हुआ भव्य स्वागत – श्रीमंत सिंधिया ज़िंदाबाद के नारों से गूंजी शहर की सड़के

ग्वालियर : गुना लोकसभा से नवनिर्वाचित सांसद और मोदी कैबिनेट में मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद पहली बार शनिवार को ग्वालियर आए, ज्योतिरादितय सिंधिया के प्रथम नगर आगमन पर शहर के लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया है। एयरपोर्ट से लेकर महाराज बाड़ा गोरखी तक उनका जोरदार स्वागत हुआ।

ग्वालियर विधायक व ऊर्जामंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर व भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा ज्योतिरादित्य सिंधिया का जोरदार स्वागत किया गया। भाजपा युवा नेता व कार्यकर्ता हिमांशू शाहू और उनके साथियों द्वारा "श्रीमंत सिंधिया जिंदाबाद और प्रद्युम्न तोमर जिंदाबाद" के नारे भी लगाए गए।

ज्योतिरादित्य सिंधिया ग्वालियर पहुंचे तो तेज धूप थी। तापमान भी लगभग 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक था। इसके बाद भी उनको देखने व स्वागत करने वालों का उत्साह कुछ कम होने का नाम नहीं ले रहा था। शहर की सड़कों पर किनारे खड़े लोग उनके स्वागत के लिए आतुर थे। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी इसका जवाब प्यार से ही दिया। वह वाहन से उतरकर लोगों से मिले, उनको गले लगाया और उनके स्वागत व प्यार का अभिवादन किया।

Share This News :