Homeअपना शहर ,प्रमुख खबरे,slider news,
120 दिन में 9299 पर्यटकों ने देखा लाइट एंड साउंड शो, इसमें 31 विदेशी टूरिस्ट भी शामिल

ग्वालियर किले पर आयोजित लाइट एंड साउंड शो को चार माह हो चुके हैं। लगभग 120 दिन में 9299 पर्यटकों ने शो देखा। इनमें 31 विदेशी टूरिस्ट भी शामिल हैं। इन चार माह में 12 दिन बारिश व अन्य कारणों से शो बंद भी रहा। सबसे ज्यादा पर्यटकों ने मार्च में शो देखा, जिनकी संख्या महज 15 दिन में 2213 थी। अब एमपी टूरिज्म इसकी ब्रांडिंग पर भी ध्यान दे रहा है। इसके लिए प्रबंधन ने शहर के आठ बड़े होटलों में लाइट एंड साउंड शो के होर्डिंग लगाए हैं, जिसमें होटल से किले की दूरी भी दर्शाई गई है। इसके साथ ही वेबसाइट में भी अपडेट कर रहे हैं।

एमपी टूरिज्म की वेबसाइट पर भी दिखेगा लाइट एंड साउंड शो

एमपी टूरिज्म अब लाइट एंड साउंड शो की वर्चुअल ब्रांडिंग के मूड में है। वह अपनी वेबसाइट में शो को प्रमोट करेगा। शो के फोटो सहित कुछ वीडियो क्लिप डालेगा, जिससे देश-दुनिया में लोग लाइट एंड साउंड शो के वैभव को देख सकें और यहां खिंचे चले आएं।

होटल में रुकने वाले पर्यटकों को दी जा रही जानकारी

होटल तानसेन में रुकने वाले पर्यटकों को भी शहर के हेरिटेज और लाइट एंड साउंड शो के बारे में बताया जा रहा है, जिससे वे इन स्थानों पर विजिट करें और ग्वालियर के इतिहास व वैभव को जान सकें।

दो साल में तैयार हुआ था नया शो

यह नया शो 4.26 करोड़ रुपये में तैयार हुआ है। यह शो देश के प्रमुख लाइट एंड साउंड शो से अलग और खास हैं। देशभर में अंडमान निकोबार सेल्युलर जेल, मांडु का किला, कोणार्क मंदिर में शो तैयार करने वाले एक्सपर्ट वेंडर से काम कराया गया है। यह शो दो साल में तैयार हुआ है। लाइट एंड साउंड शो में विजुअल शामिल किए जाने से इसका आकर्षण कई गुना बढ़ गया है। साउंड क्वालिटी के लिए सात स्पीकर चारों ओर लगाए गए हैं। फसाड लाइटिंग से मानसिंह पैलेस जगमग हो रहा है। प्रोजेक्शन मेपिंग एडवांस तकनीक से भरपूर है। मूविंग लाइट से इसे और खास बनाया गया है।

25 मिनट का है शो

हिंदी शो शाम 7.30 बजे से रात 8.05 बजे तक और अंग्रेजी शो रात 8.20 से 8.55 बजे तक है। टोटल शो 35 मिनट का है।

 

मंथ- भारतीय पर्यटक - विदेशी पर्यटक

 

15 मार्च से 31 मार्च तक - 2213 - 02 (दो दिन शो नहीं चला)

 

एक अप्रैल से 30 अप्रैल तक- 2515 - 11 (दो दिन शो नहीं चला)

 

एक मई से 31 मई तक- 1970 - 02 (दो दिन शो नहीं चला)

 

एक जून से 30 जून तक- 1838 - 06 (चार दिन शो नहीं चला)

 

एक जुलाई से 15 जुलाई तक- 763 - 10 (दो दिन शो नहीं चला)

Share This News :