शहर में सुख शांति के लिए देवेंद्र प्रताप सिंह तोमर (रामू) युवा साथियों के साथ पहुंचे बाबा बर्फानी की शरण में
ग्वालियर : श्रावण मास में हर जगह भोले शंकर की भक्ति में सभी लीन हो जाते है वैसे तो पूरे साल की भोले के भक्त उन्हें जल दूध का अभिषेक करते है पर सावन मास मास में लोग दूर दूर से कांवर (गंगाजल)भरकर मीलों पैदल चलकर आते है और भगवान शंकर को उस गंगाजल का अभिषेक करते है कहा जाता है कि सावन का महीना शिव जी की भक्ति के लिए विशेष होता है हर सावन सोमवार को भक्त शिव की आराधना में लीन होकर व्रत रखते है और मंदिरों में जाकर शिवलिंग पर धतूरा, वेलपत्री,अकउआ के फूल चढ़ाते है ऐसा माना जाता है कि इन दिनों शिवलिंगों में भगवान शंकर जी साक्षात वास करते है और अपने भक्तों की मनोकामनाएं जल्दी ही पूरी कर देते हैl
यही इच्छा को लेकर ग्वालियर से मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर के सुपुत्र देवेंद्र प्रताप सिंह तोमर (रामू) ने अपने युवा साथियों के साथ अमरनाथ बाबा बर्फानी के दर्शन किए ।इस यात्रा शामिल युवाओं ने बताया कि हम लोगों को इन ऊंची नीची पहाड़ी क्षेत्र के रास्तों में पैदल चलने में थोड़ी परेशानी जरूर आई पर हम भोले बाबा का नाम लेकर अपनी मंजिल तक पहुंच गए और गुफा में विराजे भगवान भोले बाबा की विशाल बर्फ से बनी हुई शिवलिंग के दर्शन किये व ग्वालियर शहर में सुख शांति और उन्नति की प्राथना बाबा बर्फानी से की है हमें भोले बाबा पर बहुत भरोसा है उन्होंने यह भी कहा कि जबसे हमारे यस्यस्वी प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू कश्मीर से 370 धारा हटवाई है तब से यहां लोग निडर होकर बाबा के दर्शनों के लिए लाखों की संख्या में भक्त आते है हम अपने युवा नेता देवेंद्र प्रताप सिंह तोमर के नेतृत्व में बाबा के दर्शनों के लिए आये हैl
इस यात्रा में पार्षद सतीश बोहरे , विवेक शर्मा , विनय जैन , जबर सिंह , गुड्डू रत्नाकर , जयंत शर्मा ,बबलू तोमर , गंगा चौहान , राज भोंड, नीतेश थापक, राहुल धमोले, सनी दंडोतिया, छोटू तोमर, आयुष जैन , रमाकान्त महते, पवन भदोरिया, लालू राजावत, अन्नू किरार, विश्वजीत चौहान, मनीष गोस्वामी, कृष्णकांत शर्मा, मोनू कंसाना, मुनेन्द्र शर्मा, अभिषेक यादव, शिवेंद्र तोमर, विनोद दोयला, सौरभ शिवहरे, युवराज कमरिया, रोहित यादव, राजेंद्र शर्मा, हनी चौहान, लीनेश कुमार, विवेक भदोरिया, राजू भदोरिया, पप्पू तोमर , अंश शर्मा, हितेन्द्र राठौड़, कल्लू मामा, शिवप्रताप तोमर, तरुन्द्र दंडोतिया, निक्कु चौधरी, अरविंद कुशवाह, राम राजावत, जितेंद्र वर्मा,
लगभग 80 शिव भक्तों का जत्थे ने बाबा के दर्शनों का लाभ लिया |