Homeराज्यो से ,प्रमुख खबरे,slider news,
सियासत गरमाई; उद्धव ठाकरे व अमित शाह आमने-सामने

शिवसेना (UBT) के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर जमकर हमला बोला। ठाकरे ने भाजपा पर पर्टियों को तोड़ने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा सत्ता जिहाद में लिप्त है। ठाकरे ने केंद्रीय गृह मंत्री के बयान पर भी पलटवार किया।

 

अमित शाह के बयान पर किया पलटवार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उद्धव ठाकरे को औरंगजेब फैन क्लब का प्रमुख कहा था। उनकी इस टिप्पणी पर ठाकरे ने पलटवार किया और शाह पर पानीपत की लड़ाई में मराठों को हराने वाले अफगान शासक अहमद शाह अब्दाली के राजनीतिक वंशज होने का आरोप लगाया।

 

पुणे में कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

ठाकरे ने भाजपा पर पार्टियों को तोड़ने का आरोप लगाया। दरअसल, महाराष्ट्र में शिवसेना और एनसीपी से टूटने वाले दोनों धड़े भाजपा के साथ सत्ता में सहयोगी हैं। उद्धव ठाकरे पुणे में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अगर मुसलमान हमारे साथ हैं और हम उन्हें अपना हिंदुत्व समझाते हैं तो हम भाजपा के अनुसार औरंगजेब फैन क्लब हैं। फिर आप जो कर रहे हैं वह सत्ता जिहाद है।

 

लड़की बहिन योजना पर उठाया सवाल

उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र सरकार की महत्वाकांक्षी 'मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन योजना' को लेकर एकनाथ शिंदे सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने सीएम पर मुफ्त में रेवड़ी देकर मतदाताओं को रिश्वत देने का आरोप लगाया।

Share This News :