Homeदेश विदेश,
हिजबुल्ला का दावा- इस्राइल पर दागे दर्जनों रॉकेट, प. एशिया में टकराव बढ़ने का खतरा

पश्चिम एशिया में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। हाल ही में हमास नेता इस्रमाइल हानिया की मौत के बाद हिजबुल्ला और इस्राइल के बीच टकराव तेज हो गया है। हिजबुल्ला ने दावा किया है कि उसने इस्राइल पर दर्जनों रॉकेट दागे हैं। हालांकि, इन हमलों में किसी के हताहत होने की खबर अभी तक सामने नहीं आई है।इससे पहले शनिवार को इस्राइल ने गाजा में विस्थापित लोगों को आश्रय देने वाले एक स्कूल पर हवाई हमले किए, जिसमें 15 फलस्तीनियों की मौत हो गई। हमास के दावे के अनुसार, इस्राइल ने हमास के कब्जे वाले वेस्ट बैंक पर भी दो हमले किए, जिसमें एक स्थानीय कमांडर सहित नौ आतंकवादी मारे गए। 

बता दें कि सात अक्तूबर 2023 को हमास ने इस्राइल पर हमला किया था। इस हमले में 1,200 लोग मारे गए थे और 250 लोगों का अपहरण कर लिया गया था। जिसके बाद इस्राइल ने गाजा में जवाबी कार्रवाई की। गाजा पट्टी के स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि गाजा में इस्राइल के सैन्य अभियान में अब तक कम से कम 39,550 फलस्तीनी मारे गए हैं।
 
 
 
 
 
 

Share This News :