Homeअपना शहर ,slider news,
रामलीला समारोह समिति बोली महाराज आयुक्त पैसा मांग रहे हैं

 ग्वालियर की  रामलीला समारोह समिति के पदाधिकारियों ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर कहा  महाराज आयुक्त पैसा मांग रहे हैं .पिछले 70 साल  से रामलीला छतरी मैंदान में होती आ रही थी ,दो साल पहले स्थान बदलकर फूलबाग मैंदान कर दिया गया .यहां भी रामलीला बालों से कोई शुल्क नहीं लिया गया ,मगर इस साल नगर निगम के अधिकार लोकेन्द्र सिंह चौहान ने फूलबाग मैंदान पर रामलीला के लिए टेक्स लगा दिया ,जिस पर आयुक्त की भी सहमति है.इससे आयोजक परेशान हैं और बीती रात पूर्व बिधायक रमेश अग्रवाल ,विजय गर्ग ,सत्य प्रकाश मिश्रा ,रामनारायण मिश्रा ,सुरेंद्र शर्मा ,गुडू वारसी अदि ने एक पत्र देकर कहा महाराज आयुक्त पैसा मांग रहे हैं .बतादें कि श्री सिंधिया इस समिति के मुख्य संरक्षक हैं .

Share This News :