Home > अपना शहर ,slider news,
भाजपा जिला अध्यक्ष से बोले सिंधिया मेरी फ्लाइट समय पर आती है
भाजपा जिला अध्यक्ष से बोले केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया मेरी फ्लाइट समय पर आती है .हुआ यूँ कि शनिवार को श्री सिंधिया विमान से ग्वालियर आये और विमानतल पर पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे ,इसी दौरान जिला भाजपा अध्यक्ष अभय चौधरी पहुंचे और एक दुपट्टा श्री सिंधिया के गले में पहनाया .इसी समय श्री सिंधिया बोले अध्यक्ष जी मेरी फ्लाइट समय पर आती है .सहमते हुए श्री चौधरी श्री सिंधिया के बगल में बैठ गए .बतादें कि श्री चौधरी विमानतल पर हमेशा लेट पहुँचते हैं या फिर कई बार जाते ही नहीं हैं .इसलिए श्री सिंधिया उन्हें कई बार अपने रडार पर ले चुके हैं .